16 – 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स क्लब में होगा घाटशिला फ्लावर शो
आठवां घाटशिला फ्लावर शो 16 से 18 जनवरी को स्पोर्ट्स क्लब मैदान में होगा आयोजित. फ्लावर शो के साथ ही डॉग शो वेल बेबी शो लाइफ सीट एंड ड्रॉ और किड्स फैशन शो भी होगा आयोजित. झारखंड उदय न्यूज़ क्रिएशंस और घाटशिला फ्लावर शो कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 जनवरी 2026 को आठवें घाटशिला फ्लावर शो का आयोजन स्पोर्ट्स क्लब मैदान में मऊभंडार में होगा.
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में घाटशिला फ्लावर शो कमेटी के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला झारखंड उदय के प्रबंध निदेशक रवि प्रकाश सिंह किडजी एलिमेंट्री स्कूल घाटशिला की संस्थापिका रश्मि सिंह शिक्षक उत्तम दास पॉप्स डी पेट केयर के संचालक सौरभ ठाकुर और आर्किटेक्चर विनीत झुनझुनवाला मौजूद रहे. इस संबंध में फ्लावर शो कमेटी के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने कहा कि एक छोटी सी शुरुआत फ्लावर शो के माध्यम से हुई थी जो आज एक वृहद रूप ले चुका है उन्होंने कहा कि फ्लावर शो के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य प्रकृति से प्रेम को बढ़ाना है और उसके साथ जोड़ना है उन्होंने बताया कि फ्लावर शो के आयोजन से पहले शहर में एकाद नर्सरी हुआ करती थी जो आज आधा दर्जन से ज्यादा बढ़कर हो गई है जो हमारी प्रमाणिकता की पुष्टि करता है.उन्होंने सभी घाटशिला अनुमंडल जिला व प्रदेशवासियों से इस तीन दिवसीय आयोजन में शिरकत करने का आग्रह किया है वही इस संबंध में झारखंड उदय के प्रबंध निदेशक रवि प्रकाश सिंह ने बताया की तीन दिवसीय आयोजन में पहले दिन 16 जनवरी को शाम 4 बजे फ्लावर शो का फीता काटकर उद्घाटन होगा उसके बाद 17 जनवरी को दोपहर 2 बजे से डॉग शो का आयोजन किया जाएगा समापन के दिन 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए वेल बेबी कंपटीशन, दोपहर 11 बजे से लाइव सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता और शाम 4 बजे से किड्स फैशन शो का आयोजन किया गया है शाम 6 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा.इस फ्लावर शो के तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रत्येक दिन मौजूद दर्शकों के लिए भी प्रतियोगिताओं के माध्यम से पुरस्कार वितरण होगा इतना ही नहीं फ्लावर शो के दौरान बच्चों के झूले, लजीज व्यंजनों के स्टॉल के साथ-साथ घरेलू उपयोग में आने वाले सामानों के स्टॉल, गमला, पौधों, खाद जैसे स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं. इस संबंध में किडजी एलिमेंट्री स्कूल की संस्थापिका रश्मि सिंह ने कहा की किड्स फैशन शो के लिए अधिकतम उम्र 8 वर्ष निर्धारित की गई है जो बच्चे इसमें भाग लेना चाहते हैं वह रविवार दोपहर 3 बजे तक मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान पहुंच जाए.इसके अलावा पप्स डॉग केयर के प्रमुख सौरव ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न वैरायटी के डॉग्स इस डॉग शो में आ रहे हैं साथ ही कुछ वैरायटी की बिल्लियां भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. शिक्षक उत्तम दास ने कहा की लाइव सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता में बच्चे अपने घरों से ड्राइंग के सारे सामान लेकर आए यहां घाटशिला फ्लावर शो कमेटी द्वारा उन्हें एक सीट दिया जाएगा. एक्सप्रेस वार्ता में क्रियेशन की ओर से ईश्वर छेत्री आनंदघन की ओर से विनीत झुनझुनवाला उपस्थित रहे.










