हेहल प्लांट द्वारा फैलाएं जा रहे प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने की उपायुक्त से शिकायत
बरकाकाना।दुर्गी पंचायत के मुखिया मोकिम आलम की अगुआई में असहनीय प्रदूषण के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र रामगढ़ उपायुक्त को सौंपा गया है।सौंपे गए शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने बताया है कि हेहल स्थित मां छिन्मस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्लांट के द्वारा पिछले सोलह वर्षों से प्रदूषण फैला रहा है,जिसके कारण मानव सहित खेती बाड़ी,पशु पक्षी,पेड़ पौधों को भारी नुकसान हो रहा है।प्लांट के प्रदूषण से ग्रामीणों में त्वचा,हृदय सहित अन्य गंभीर बीमारी हो जाती है,जिसके कारण असमय उनकी मौत हो जाती है।ग्रामीणों ने बताया है कि स्वच्छ भारत अभियान जैसी प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अभियान को भी दरकिनार कर प्रदूषण फैलाई जा रहा है।प्रदूषण नियंत्रक संयंत्र को दिखावे के लिए लगाया गया है,जो केवल जांच टीम को दिखाया जाता हैं। ग्रामीणों ने जॉच टीम के पदाधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा है कि जांच टीम या जांच टीम में शामिल पदाधिकारी जांच के उपरांत प्लांट को क्लीन चिट देते हैं उसे दस मिनट गांव में अपने पूरे परिवार के साथ जीवन यापन कर ले तो हम लोग मान लेंगे कि प्लांट से कोई परेशानी नहीं है।










