हेसातू में श्री श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन

मनिका लातेहार मनिका।डोंकी पंचायत अंतर्गत हेसातू गांव में श्री श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 05 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा। महायज्ञ के यज्ञाचार्य प्रदीप मिश्रा होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 05 मार्च (गुरुवार) को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं यज्ञारंभ किया जाएगा। 06 मार्च को देवताओं का आवाहन एवं पूजन, 07 मार्च को मंडप पूजन एवं देवताओं का अधिवास, 08 मार्च को नगर भ्रमण एवं देवताओं का विशेष अधिवास होगा। 09 मार्च को विशेष धार्मिक अनुष्ठान, 10 मार्च को प्राण-प्रतिष्ठा एवं मुख्य पूजा संपन्न होगी, जबकि 11 मार्च (बुधवार) को यज्ञ पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा।
महायज्ञ के दौरान 06 मार्च से 10 मार्च 2026 तक प्रतिदिन संध्या 7 बजे से भव्य सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति के साथ सांस्कृतिक आनंद प्राप्त होगा।
इस पावन आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री 108 मोनी बाथा पूजा समिति एवं समस्त ग्रामवासी तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। पूजा समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों से विनम्र आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ, पूजा एवं भंडारे में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस दिव्य आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *