हेडमास्टर को धमकाने एवं बंधक बनाने वाले पांच युवक गिरफ्तार
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सियाल बिंधा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट, जाति सूचक शब्द के प्रयोग एवं पेड़ में बांधने के आरोप में बहरागोड़ा पुलिस ने पांच युवकों को प्रधानाचार्य की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालयभेज दिया हैl उक्त मामले में बहरागोड़ा थाना में कांड संख्या5/26दिनांक23/01/26को धारा115/2,352/351/2/3/5बी एनएस सेक्शन3/01/आर/एसटी एससी एक्ट1989के तहत माणिक बेरा,संजय बेरा,नंदलाल बेरा विनोद बैरा और नारायण बेरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस द्वारा पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। आप परिहार का कारण से पूजा प्रारंभ करने में थोड़ी विलंब हुई थी। इस बात से नाराज पांच युवक प्रधानाचार्य से उलझ गए। पहले तो उन्हें जाति सूचक शब्द के साथ गाली गलौज किया, उनके साथ धक्का मुखी मारपीट किया और आकर्षित होकर परिसर केसमीप नीम के पेड़ में बांध दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा बहरागोड़ा पुलिस कोदी गई। पुलिस बल जाकर उन्हें मुक्त कराया। प्रधानाचार्य के लिखित शिकायत के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई। उक्त घटना को लेकर विद्यार्थी और अभिभावक भी काफी दुखी है।










