हुसैनाबाद प्रतिनिधिफसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत कोशी पंचायत भवन में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जयगोविंद यादव ने किया तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।कार्यक्रम के दौरान पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी बीरेंद्र प्रसाद , प्रशिक्षक प्रशांत कुमार, एवं बिकाश कुमार सिंह ने फसल सुरक्षा को लेकर किसानों को जागरूक किया।फल,सब्जी व रबी सीजन मे लगाए जाने वाले फसलो मे लगने वाले रोग तथा कीटो से बचाव हेतू विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही रासायनिक उर्वरक एवं रासायनिक कीटनाशक का प्रयोग से मृदा एवं मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे किसानों को बिस्तार से बताया गया। साथ ही प्रशिक्षकों ने किसानों से अनुरोध किया कि किसान अपने खेतो मे अधिक से अधिक जैव आधारित उर्वरक एवं जैविक कीटनाशक का प्रयोग करे।जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के मुखिया बिजय राम के अलावे पंचायत के 40 किसानों ने प्रशिक्षण में भागीदारी की। मौके पर किसान मित्र अजय कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह, अरुण बैध, जानेश्वर राम समेत कई अन्य किसान उपस्थित थे।










