हिरणपुर के सरकारी स्कूलों में जन्मोत्सव सह तिथि भोज का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह
सरकारी स्कूलों में जन्मोत्सव सह तिथि भोज का हुआ आयोजन
हिरणपुर।
उपायुक्त मनीष कुमार की पहल पर गुरुवार को प्रखंड के सभी विद्यालयों में जन्मोत्सव सह तिथि भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिन्दी में जन्मोत्सव सह तिथि भोजन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। विद्यालय के 10 बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दीपक साहा, सेतु गाइड शिक्षक आरती कुमारी, माता समिति के सदस्य मौजूद रहे।










