हिंदुत्व और संगठन मजबूती को लेकर करणी सेना प्रतिनिधिमंडल ने राजा भैया से की औपचारिक मुलाकात
गिददी। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में करणी सेना के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह तथा प्रदेश महामंत्री हरी सिंह ने शनिवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष एवं हिंदुत्व के प्रखर चेहरे माननीय रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया से औपचारिक भेंट की। मुलाकात लखनऊ स्थित रामायण कोठी में संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संगठन को मजबूत करने तथा हिंदुत्व को सुदृढ़ दिशा देने से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। राजा भैया ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रेम और हिंदुत्व के लिए निरंतर कार्य करते रहना आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सबसे पहले हमारा यह राष्ट्र है, और हमें अपने लोगों में देशभक्ति एवं हिंदुत्व के प्रति मजबूत भावना विकसित करनी चाहिए। बैठक के दौरान करणी सेना के प्रतिनिधियों ने भी संगठनात्मक एकजुटता और राष्ट्रहित में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।










