हाथियों ने किसानों का किया फसल बर्बाद
कुजू। ओपी क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के बड़कीडूंडी में बुधवार की रात्रि हाथियों ने खेत में लगी आलू की फसल को बर्बाद कर दिया। हाथियों ने देर रात किसानों के फसल को पहले खाया, फिर रौंद डाला। जिसमें किसान लुटेश्वर महतो, बृजलाल महतो, नित्य रंजन महतो की जमीन पर लगे आलू की फसल को खाने के बाद रौंद दिया। वहीं, विजय महतो के सुकर पालन फार्म को हाथियों ने तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग कार्यालय को दी है। साथ ही, बर्बाद फसल का मुआवजा देने की मांग की है।










