हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचा कर किसानों के धान और फसल को भारी नुकसान पहुंचाया

बारियातू। थाना क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत कटई टोला में शुक्रवार की संध्या लगभग पाँच बजे 14–15 जंगली हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कटई टोला निवासी अरविन्द उराँव, पिता स्वर्गीय विफा उराँव के खलिहान में रखा उन्नीस बोरा धान खाकर चट कर दिया।वहीं सधन उराँव, विजय उराँव, एवं खदिया उराँव, तीनों पिता केसवा उराँव के खलिहान में रखा करीब दो सौ बोझा धान को खाकर एवं रौंदकर नष्ट कर दिया।इसके अलावा हाथियों ने खपरैल घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और बारी मे लगे आलू की फसल को भी बर्बाद कर दी।इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।सूचना पाकर वनपाल मंगल सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर रात करीब दस बजे ग्रामीणों के सहयोग से झुंड को पास के जंगल की ओर खदेड़ने दिया। इसके पश्चात हाथियों का झुंड बारिखाप ग्राम पहुंचा जहां किसान पुनु उरांव पिता स्वर्गीय ललु उरांव के दो खेतिहर बैल को मार डाला।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से हुई क्षति का उचित मुआवजा एवं लगातार हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की माँग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *