हाजीपुर जोन सीएओ ने कुजू से रांचीरोड रेलवे लाइन विस्तार कार्य का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

कुजू। कुजू से रांचीरोड रेलवे लाइन विस्तार कार्य का निरीक्षण करने बुधवार को हाजीपुर जोन के सीएओ रामाश्रय पांडेय अपने टीम के साथ कुजू स्थित निर्माण कार्य स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेलवे लाइन का हो रहे विस्तार कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही, नक्शा को देखकर कार्य में तेजी लाने के लिए ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही, नक्शे के आधार पर दीवार, फाउंडेशन कटिंग, पुल पुलिया आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार से कार्य के दौरान हो रहे परेशानियों और रुकावटों के बारे में जानकारी ली। साथ ही, कार्य में प्रगति लाकर और भी बेहतर तरीके से करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य को पूरा करने के लिए जो जरूरत हो उसे करने का निर्देश दिया। मौके पर बरकाकाना सीनियर सेक्सन इंजीनियर अनिरुद्ध सिंह, प्रवीण कुमार, हजारीबाग टाउन इस्पेक्टर यूएस ओझा, ठेकेदार सौरभ कुमार, मृत्युंजय मंडल, सोमेन दास, नीतीश कुमार तिवारी, राजा गुप्ता, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि कुजू स्टेशन से रांचीरोड की ओर रेलवे लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे हजारीबाग की ओर से आने वाली ट्रेन बरकाकाना नहीं जाकर सीधे रांचीरोड होते गोमो की ओर जाएगी। जिसके लिए तेजी से रेलवे लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *