हाईवा पर शहर में बच्चों को विभिन्न स्कूलों मे जाने और आने का समय नो इंट्री लगाने की मांग

बालूमाथ मुख्य बाजारटांड़ रोड जो बालूमाथ से लातेहार जिला मुख्यालय के लिए जाता है तथा थाना चौक और पुराने बस स्टैंड में जाम की समस्या से लोग परेशान है। अवैध रूप से शहर में बड़े वाहनों व छोटे वाहन की इंट्री से जगह-जगह जाम की समस्या बनी रहती है। बावजूद बालूमाथ थाना पुलिस प्रशासन और अंचलाधिकारी बालेश्वर राम जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाते नही दिख रहे है। बालूमाथ अंचलाधिकारी बालेश्वर राम के लिए खासा चुनौती सावित हो रहे हैं।उधर बालूमाथ बाजारटांड़ रोड सहित सेरेगड़ा रोड की किनारे फुटकर विक्रेताओं द्वारा जगह-जगह सड़क को अतिक्रमण कर धड़ल्ले से दुकान लगाकर दुकानदारी किया जा रहा है। जिससे थाना चौक, बाजार रोड में लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। खास कर थाना चौक से न्यू बस स्टेंड तक प्रतिदिन जाम लगती है। जाम की समस्या को लेकर लोगो ने बालूमाथ थाना प्रभारी, बालूमाथ अंचलाधिकारी से निजात दिलाने की मांग किया है। वही बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय वासियों ने तुवैद कोल माइंस से कुशमाही रेलवे साइडिंग तक कोयला लेकर चलने वाले हाईवा पर शहर में बच्चों को विभिन्न स्कूलों मे जाने और आने का समय नो इंट्री लगाने की मांग की है। ताकि शहर में दिन प्रतिदिन लग रहे जाम से स्कूली बच्चों और आम लोगो को छुटकारा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *