सड़क दुर्घटना में चार युवक घायल, रेफर

भुरकुंडा।भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सयाल-भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह केकेसी हाई स्कूल के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में चार युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सौंदा टिपला निवासी विक्की कुमार और विकास कुमार पल्सर बाइक पर सयाल से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, सयाल निवासी मनीष कुमार और छोटू कुमार सेंट्रल सौंदा से सयाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9ः00 बजे केकेसी हाई स्कूल के पास दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विक्की कुमार, विकास कुमार और छोटू कुमार को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मनीष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य तीनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *