स्व रामदास सोरेन की सपनों का घाटशिला बनाएंगे – विधायक सोमेश सोरेन

आरडीएस फाउंडेशन की ओर से पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन कि स्मृति में ‘ रन फॉर आरडीएस-दौड़ेगा घाटशिला ‘ का आयोजन नए साल के पहले दिन गुरुवार को किया गई। मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमणि सोरेन, एसडीओ सुनील चंद्र, बीडीओ यूनिका शर्मा, यूनियन अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, शौर्य चक्र से सम्मानित मो. जावेद समेत अन्य अतिथियों ने झंडा दिखा कर रन फॉर आरडीएस का शुभारंभ किया। मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान से शुरु होकर सुरदा क्रॉसिंग तक लगाए गए लगभग दस किलोमीटर की दौड़ में पुरुष व महिला वर्ग में करीब एक हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इससे पूर्व दिवंगत रामदास सोरेन के तस्वीर पर विधायक समेत अन्य अतिथियों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि उनके बाबा दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन की आज जयंती है। बाबा हमेशा ही घाटशिला के समग्र विकास को लेकर प्रयत्नशील रहते थे। घाटशिला के लिए बाबा रामदास सोरेन ने कई सपने देखे थे जिसे धरातल पर अब आरडीएस फाउंडेशन के माध्यम से उतारेंगे। आरडीएस फाउंडेशन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को तकनीकी रुप से मजबूती प्रदान करने तथा रोजगार की दृष्टि से ड्राइविंग एवं कई अन्य प्रशिक्षण फ्री प्रदान किया जाएगा। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के लिए एम्बुलेंस दिया जाएगा। ग्यारहवीं व बारहवीं के बच्चों को निःशुल्क डिजिटल शिक्षा मुहैया कराएंगे। एसडीओ सुनील चंद्र ने कहा कि विधायक सोमेश सोरेन के द्वारा अपने पिता रामदास सोरेन के यश को क्षितिज तक पहुंचाने को लेकर कि जा रही पहल सराहनीय है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुशीला टुडू, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा मुर्मू, जगदीश भकत, काजल डॉन, श्रवण अग्रवाल, सोनाराम सोरेन, सौरव चक्रवर्ती, कौशिक कुमार, राजहंस मिश्रा, सुखलाल हांसदा, प्रधान सोरेन, शम्भू जेना, रोबिन सोरेन, रुपेश सोरेन, कल्पना सोरेन, पार्वती मुर्मू, लव कुमार, छायारानी साव, चंदना महाकुड़, थानेदार वंश नारायण सिंह, मनोज मरांडी, सुमित्रा सोरेन, शांखी हांसदा, मामोनी सीट, सुनीता दलाई, नीतू कालिंदी, सावित्री सोरेन, नीलिमा धावड़िया, साधुचरण पाल, कालीपदो गोराई, सुजय सिंह, विक्रम बेसरा, रामचंद्र मुर्मू, बहादुर सोरेन समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मऊभंडार में आयोजित रन फॉर आरडीएस के पुरुष वर्ग में पहला स्थान जमशेदपुर के बाग़बेड़ा निवासी बबलू टुडू ने प्राप्त किया। उन्हें 15 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। दूसरे स्थान पर बाग़बेड़ा के ही अर्जुन टुडू रहे जिन्हें 11 हजार रुपए मिला। तीसरे स्थान पर गुलशन डूंगड़ूँग (रांची) को साढ़े सात हजार, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे क्रमशः राकेश महतो (धनबाद) को 5 हजार व धनंजय महतो (बहरागोड़ा) को 4 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप मिलें। महिला वर्ग में पहला स्थान अनिता दास (धनबाद) ने प्राप्त किया जिन्हें 15 हजार रुपए पुरस्कार राशि मिला। दूसरा स्थान जमशेदपुर के सुंदरनगर कि पानो बास्के ने हासिल किया जिन्हें 11 हजार रुपए मिलें। तीसरे स्थान पर दिलकी पाड़िया (चाईबासा) रही। दिलकी को साढ़े सात हजार रुपए दिए गए। चौथे एवं पांचवें स्थान पर रही सुमिता मार्डी (बारिपदा) एवं साकरो सोरेन (धालभूमगढ़) को 5 हजार व 4 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। वहीं, दौड़ में शामिल अन्य प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *