स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं नहीं
जिस्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं नप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की माँग की
संतोष सिन्हा
बालूमाथ। लातेहार जिला परिषद की उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य (बालूमाथ पश्चिम) अनीता देवी ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईसीजी मशीन, वेंटिलेटर, सक्शन मशीन एवं युएसजी मशीन जैसी अत्यंत आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों की व्यवस्था हेतु उपायुक्त, लातेहार को पत्र लिखा है।श्रीमती देवी ने पत्र में बताया कि बालूमाथ क्षेत्र की बड़ी आबादी को अब भी गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोगियों के इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं न होने के कारण समय पर जांच नहीं हो पाती, जिससे जान का जोखिम बढ़ता है।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों से जुड़ा है, जहाँ निजी इलाज कराना अधिकांश लोगों के लिए संभव नहीं होता। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध फंड या डीएमएफटी से शीघ्र इन मशीनों की स्थापना की जाए ताकि क्षेत्र की जनता को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।










