सौंद ड़ी में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि
पतरातू प्रखंड अंतर्गत सौंदा ड़ी स्थित अंबेडकर भवन में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर समिति के सदस्यों व ग्रामीण के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। माल्यार्पण करने वालों में रविंद्र पासवान दशरथ सिंह महेंद्र राम संजय यादव उमेश रजक दीपक कुमार रामवृक्ष कुमार राजगिरी चौधरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।










