सुरक्षित कार्य करने वाले कामगारों को किया गया पुरस्कृत

खलारी।रोहिणी परियोजना में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से डीडीएमएस इलेक्ट्रिकल रांची रीजन शेख मिन्हाजुद्दीन ,एनके एरिया महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता,सीसीएल आईएसओ ऑब्जर्वर मनीष मोहन,कन्वेनर रजरप्पा कोलियरी मैनेजर एमएम चतुर्वेदी, एरिया सेफ्टी ऑफिसर अखिलेश्वर प्रसाद,मोदस्सर अहमद,अमित कुमार मलिक,एसके चंचल,मनोज कुमार मिंज,मनु कुमार राम,सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य राघवेंद्र पासवान ,एरिया एसओएम जितेंद्र कुमार उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार एव संचालन मैनेजर एसपी निगम एव जगन्नाथ महतो ने किया।सबसे पहले अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उंसके बाद कॉरपोरेट गीत हुआ।वही सेफ्टी ऑफिसर टी सुजीत कुमार ने सभी अधिकारियों एव कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई।वही महिला कर्मचारियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।सभी अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया।स्वागत भाषण परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार ने देते हुए परियोजना के बारे में विस्तार से बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही उत्पादन किया जाता है।वही बीड़ी महंत की टीम के इम्तियाज ने सुरक्षा संबंधित गीत प्रस्तुत किया।सुरक्षा को लेकर एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सही जवाब देने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।वही सुरक्षित कार्य करने वाले 40 कामगारों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।निरीक्षण दल के सदस्यों ने खदान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस मौके पर प्रोजेक्ट इंजीनियर पीके सिंह,सतपाल सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, शैलेश कुमार,सुनील कुमार सिंह, गोल्डेन प्रसाद यादव,पिंकू सिंह,उमाकांत सिंह,धीरज कुमार सिंह, ध्वजा राम धोबी,सुधीर कुमार सिंह,रामा उरांव, मनोज कुमार सिंह, मंटू गंझू, गिरेन्द्र कुमार सिंह,नरेश प्रसाद,दिनेश कुमार सिंह,सोमनाथ मलिक,अजय पंडित,सहित कई कामगार मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *