सुदामा चरित्र सुभद्रा हरण और परीक्षित मोच प्रसंग सुनकर आनंदित हुए श्रद्धालु

पतरातू । पीटीपीएस पतरातू स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के सातवें दिन शनिवार को भगवान कृष्ण और सुदामा चरित्र , सुभद्रा हरण और परीक्षित मोक्ष कथा प्रसंग सुनकर भाव विभोर हो गए। विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपने पूरे परिवार के साथ गणपति आदि देवताओं का विधिवत पूजन किया। इसके बाद सैकड़ो श्रद्धालुओं ने वैदिक विद्वानों की ओर से प्रस्तुत किए गए भागवत पारायण का श्रवण किया। प्रसंग में मित्रता प्रेम और त्याग के महत्व को समझाया गया । सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास सत्यप्रकाश तिवारी (शंख बाबा) कथा प्रसंग में भगवान श्री कृष्ण द्वारा मित्र सुदामा का आदर सत्कार और उनके चावल को स्वीकार करना सच्ची मित्रता और निस्वार्थ प्रेम को दर्शाता है। सुभद्रा हरण में अर्जुन द्वारा सुभद्रा का हरण और श्री कृष्ण के आशीर्वाद से उसका विवाह दिखाया जाता है जो प्रेम और मर्यादा का संदेश देता है। दूसरी और कार्यक्रम के दौरान ही लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो और हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल पहुंचकर पूजन और आरती में शामिल हुए। यजमान विधायक रोशन लाल चौधरी की ओर से प्रतीक बसंत और श्रीमद् भागवत गीता देकर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के बीच विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपने हाथों से प्रसाद का वितरण किया। पूरा पंडाल उत्सव के माहौल में डूब गया और श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते नाचते नजर आए। ऐसी मान्यता है कि आज के कथा के श्रवण से जीवन सफल होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है जिससे सभी का कल्याण होता है। पुणे से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक श्री सत्य प्रकाश तिवारी( शंख बाबा )के मुखारविंद से निकली उनकी वाणी में आध्यात्मिकता भक्ति अभियान से श्रद्धालुओं को दिव्य और शांति में वातावरण प्रदान करने वाला अद्भुत संगम प्राप्त हुआ। मौके पर पीवीयूएनएल सीईओ अशोक कुमार सहगल डॉ संजय सिंह रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू प्रवीण मेहता विवेकानन्द सिंह दिलीप दांगी रंजन सिंह फौजी महेंद्र प्रजापति राजू कुशवाहा दिनेश प्रसाद महामंत्री राजूचतुर्वेदी सत्येंद्र नारायण सिंह राजीव जायसवाल रंजीत पांडे जिला पार्षद राजाराम प्रजापति मनोज राम राकेश सिन्हा संतोष शर्मा प्रवीण सोनू अजय पासवान सोनू कुमार शौर्य रंजन भगत किशोर महतो पंकज गुप्ता धर्मेंद्र सिंह मुन्ना सिंह राहुल कुमार चंदन कुमार हरि रत्नम साहू अरविंद साहू चंद्रशेखर चौधरी विजय जायसवाल अनिल राय वारिस खान प्रोफेसर संजय सिंह सुखदेव प्रसाद दीनदयाल कुमार लक्ष्मी देवी वारिस खान रूपा देवी नूतन महतो निरंजन कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *