सी टी सी की आउटसोर्सिंग एजेंसी ने रोका मजदूरों का मेहनताना, नाराजगी
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के सांसपुर स्थित सीटीसी में 3 आउटसोर्सिंग कंपनी को टेंडर दिया गया था जिसमें 262 मजदूरों को काम पर लिया गया गया था l 10 दिनों तक काम करवाया गया लेकिन उसके बाद उन्हें वेतन नहीं दिया गया l इससे मजदूरी में भारी नाराजगी है l जिन तीन आउटसोर्सिंग कंपनी को काम दिया गया उसमें प्रमुख रूप से बुल फाइटर, कमांडो सिक्योरिटी सर्विसेज , एक्श सिक्योरिटी सर्विसेज शामिल है 10 दिनों तक मजदूर से भारी काम करवाया गया लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया गया मजदूरों का कहना है कि प्रत्येक मजदूर को लगभग ₹5000 का वेतन होता है 10 दिन का लगभग 10 लाख रुपया मजदूरों का रोक दिया गया है।
इसके पहले भी आउटसोर्सिंग कंपनी ऑक्सफोर्ड सिक्योरिटी सर्विस के द्वारा मजदूरों को 10 दिन का वेतन व भुगतान नहीं किया गया है।
मजदूरों के भुगतान नहीं होने पर माटी गौड़ा पंचायत के मुखिया बॉबी मार्डी ने काफी नाराजगी प्रकट की है।
उनका कहना है कि सीटीसी प्रबंधन से जब मजदूरों की समस्या का बारे में बात करने जाने पर उन्हें ठेकेदार से बात करने बोला जाता है और जब ठेकेदार से बात करने जाते हैं तो उन्हें बोला जाता है एस पी से बात करिए मुखिया ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि को किसी भी प्रकार का यहां तवज्जो नहीं दिया जा रहा है इसकी शिकायत जल्द ही घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन से करेंगे।
262 मजदूर को काम से बैठा दिए जाने से क्षेत्र में बेरोजगारी काफी बढ़ गई है लोगों में भारी आक्रोश भी है लोग पलायन करने को मजबूर है। ।
लगभग 1000 जवान अभी यहां वर्तमान में ट्रेनिंग कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में मजदूरों को रोजगार मिलना चाहिए एवं जितने भी मजदूर बेरोजगार हुए हैं उन्हें फिर से काम पर लगाया जाना , और मजदूरों के 10 दोनों का बकाया भुगतान होना चाहिएचाहिए नहीं तो भाजपा आंदोलन करेगी।
आसपास के किसानों का कहना है कि यहां पर बाहरी लोगों के द्वारा जाकर सब्जी सप्लाई दी जा रही है जबकि स्थानीय को यहां रोजगार नहीं मिल रहा है सीटीसी में काफी गोलमाल चल रहा हे।










