सीसीएल मुख्यालय में आरसीएमयू एव सीसीएल प्रबंधन की बैठक

 

खलारी। सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में आरसीएमयू संगठन के साथ सीसीएल के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक नीलेन्दु कुमार सिंह एवं डायरेक्टर पर्सनल श्रीमान हर्षनाथ मिश्र के साथ एक सकारात्मक बैठक हुई। जिसमें यूनियन की ओर से आरसीएमयू के जनरल सेक्रेटरी , इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह,सीसीएल के रीजनल सेक्रेटरी कुमार महेश सिंह, सीसीएल के वर्किंग प्रेसिडेंट ललन प्रसाद सिंह, सीसीएल के अध्यक्ष श्यामल सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस बैठक में सर्व प्रथम सीसीएल के आरसीएमयू संगठन से जुड़े सभी एरिया के सेक्रेटरी एवं प्रेसिडेंट के साथ साथ सीसीएल के सभी ब्रांच के सेक्रेटरी प्रेसिडेंट ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल मीट सम्मिट में भाग ले कर लौटने पर इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार जयमंगल जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद मुख्यालय यूनियन कार्यालय में सीसीएल के सभी एरिया एवं ब्रांच के सेक्रेटरी प्रेसिडेंट की एक सभा हुई उस सभा को मुख्य अतिथि कुमार जयमंगल, कुमार महेश सिंह एवं ललन प्रसाद सिंह ने संबोधित किया जिसमें कुमार जयमंगल ने सर्व प्रथम आरसीएमयू संगठन का मेंबरशिप पूरे सीसीएल में सबसे अव्वल नंबर पर पहुंचाने के लिए सभी सेक्रेटरी प्रेसिडेंट एवं सदस्यों के प्रति आभार प्रेषित किया।साथ ही साथ आरसीएमयू यूनियन की सदस्यों की संख्या 8000 से पार करने के साथ साथ पूरे सीसीएल में 60% से ऊपर हो गई है। उन्होंने कहा कि जहां बाकी यूनियन 2000 से 2500 पहुंचने में असमर्थ रही वहीं कोल इंडिया के मजदूरों ने इस विषम परिस्थिति में भी हमारे संगठन पर विश्वाश दिखाया इसके लिए सभी सदस्यों को बधाई प्रेषित किया।ऑस्ट्रेलिया में हुए ग्लोबल सम्मिट के मुख्य उद्देश्यों से सबों को अवगत कराया एवं आने वाले दिनों में कोल इंडिया एवं कोल इंडिया के मजदूरों के चुनौतियों के प्रति आगाह किया। वर्तमान सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया। इस सभा के बाद सभी एरिया के सेक्रेटरी प्रेसिडेंट के साथ सीसीएल सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह एवं डायरेक्टर पर्सनल हर्षनाथ मिश्रा का सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में मीटिंग हुई। जिसमें सीसीएल कार्यकारी अध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह के द्वारा उठाए गए मगध, आम्रपाली, एनके, राजहरा एवं पिपरवार क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई और सीएमडी साहब के द्वारा जल्द ही समाधान करने का विश्वास दिलाया गया। सीसीएल के अन्य क्षेत्रों के भी विभिन्न मुद्दों का जल्द ही समाधान का आश्वासन मिला। वर्षों से चली आ रही सभी कमिटियों में आरसीएमयू यूनियन को बैठाने के संबंध में भी सीएमडी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द के अंदर ही आरसीएमयू को भागीदारी दी जाएगी। सेंट्रल हॉस्पिटल डकरा से कोल इंडिया के इंपैनल्ड हॉस्पिटल में डायरेक्ट रेफर का मुद्दा भी ललन सिंह ने सीएमडी के पास उठाया गया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत संज्ञान लेते हुए अवश्यक निर्देश दिया गया। अब किसी भी कर्मचारी को रेफर के लिए गांधीनगर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।इस सभा में ललन बाबू के नेतृत्व में एन के,पिपरवार,मगध, आम्रपाली एवं राजहरा क्षेत्र से सभी सेक्रेटरी प्रेसिडेंट के अलावे सैकड़ों लोग मुख्यालय पहुंचे।इस मौके पर मुख्य रूप से सीसीएल कार्यकारी अध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह, कामाख्या पांडेय, रामा पांडे सुधीर कुमार राय संजीव सिंह विद्यापति सिंह,मुन्ना कासिम, राहुल सिंह, राजेश नोनिया, मनिंदर सिंह,प्रेम कुमार, सुधीर सिंह विजय सिंह मुबारक खान प्रदीप प्रसाद धीरेन्द्र सिंह अर्जुन महतो प्रदीप कुमार जगरनाथ महतो अब्दुल जलील बबन सिंह अभिषेक सिंह देव शंकर मंडल चंदन कुमार अजय कुमार राजेश परिहार बाबूलाल सिंह उज्ज्वल कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *