सीटू की 3 फरवरी को डकरा में होगी पांच एरिया की सभा

खलारी।कर्णपुरा कोयलांचल मे कार्यरत एनसीओईए(सीटू) युनियन के पांच क्षेत्रो का 3 फ़रवरी को एन के एरिया मे होने वाली जीबी सभा के तैयारी को लेकर वी आई पी सभागार डकरा मे बैठक सम्पन्न हुई जिसमें 3 फरवरी को सीटू के कोल फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य डी डी रामाननंदन एवं एनसीओई ए के महामंत्री सह जेसीएससी सदस्य आर पी सिंह का आगमन एन के क्षेत्र मे होने जा रहा है । वे एन के क्षेत्र के वीआईपी सभागार मे कर्णपुरा कोयलांचल के पांचो क्षेत्रो एन के, पिपरवार, मगध संगमित्रा, आम्रपाली चंद्रगुप्ता एवं रजहरा क्षेत्र के युनियन पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेंगे तथा चार श्रम कोड के लागु हो जाने से कोयला मजदूरों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है और 12 फरवरी के हड़ताल के महत्व के बाड़े मे मजदूरों को अवगत कराएंगे। उनके आगमन के तैयारी को लेकर बी आई पी सभागार डकरा मे एन के, पिपरवार, मगध संगमित्रा, आम्रपाली चंद्रगुप्ता एवं राजहरा क्षेत्र के युनियन पदाधिकारियो की एक बैठक सम्पन्न हुई ।जिसकी अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं संचालन शैलेश कुमार ने किया।बैठक मे निर्णय लिया गया कि उक्त दोनो नेताओं का भब्य स्वागत किया जाएगा लगभग तीन सौ कार्यकर्ताओ को मीटिंग मे बुलाने पर सहमति बनी। बैठक मे इस्लाम अंसारी, डी के रवानी, गणेश जी, गोविंद कुमार महतो, जी के साहू, राजेश पाल, केदार यादव, जय शंकर प्रसाद ठाकुर,के एम तिवारी,अजित किस्कू,जसबूता किशन,एवं शमशुल अंसारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *