सीएसपी कर्मी से चार लाख की लूट मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बीते चार अगस्त को भंडारों निकट सीएसपी कर्मी से की गई चार लाख की लूट मामले में पुलिस ने गुरुवार रात बरमसिया निवासी दीपक साहा को गिरफ्तार की है। जिसे शुक्रवार को पुलिस ने न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेज दिया गया। हिरणपुर – कोटालपोखर पथ के भंडारों निकट जामबाद के सीएसपी कर्मी प्रह्लाद कुमार साहा से बाइक में सवार दो नकाबपोश अपराधियो ने हथियार के बल पर राशि की लूट किया था व मारपीट भी किया गया था। सीएसपी संचालक मानिक भंडारी के कहने पर कर्मी महारो स्थित भारतीय स्टेट बैंक आया था। जहां से चार लाख की राशि लेकर बाइक से ही वापस लौट रहा था कि लूट की यह वारदात घट गई थी। पुलिस इस मामले की उद्भेदन को लेकर बीते तीन माह से लगी हुई थी। वही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा था। निरन्तर छापेमारी भी की जा रही थी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी। मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *