साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर हिंदी साहित्यकार रघुवीर सहाय की जयंती स्मरण समारोह का आयोजन।
मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन मे तथा राजभाषा विभाग के तत्वावधान में हिंदी साहित्य के साहित्यकार रघुवीर सहाय की जयंती के अवसर पर बुधवार को साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक यांत्रिक इंजीनियर एवं अध्यक्ष, लोकल राजभाषा कार्यान्वयन समिति पवन कुमार सिंह ने की।समारोह में अनेकों कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ रघुवीर सहाय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात् अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने आमंत्रित वक्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में साहेबगंज से अभय कुमार, विजय कुमार भारती, पंकज प्रभा और अमन कुमार होली एवं अन्य ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।










