साहापुर विद्यालय में सहायक अध्यापक का विदाई समारोह आयोजित

पाकुड़।नव प्राथमिक विद्यालय साहापुर में सहायक अध्यापक आतिकुर रहमान के सेवा निवृत्त होने पर बुधवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीपीओ वार्नट हांसदा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में बीआरपी बोदरुल शेख, सीआरपी ऋषि रंजन सिन्हा, सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष एजाजुल हक, उपाध्यक्ष मो. केताबुल शेख, कोषाध्यक्ष नासिम अहमद एवं प्रखंड सचिव सेताबुद्दिन शेख शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सहायक अध्यापक आतिकुर रहमान के शैक्षणिक योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने गमगीन माहौल में आंखों में आंसू लेकर अपने प्रिय शिक्षक को भावभीनी विदाई दी, जिससे उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे।
कार्यक्रम के दौरान सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सरकार से सहायक अध्यापकों से संबंधित नियमों में अविलंब परिवर्तन करने की मांग भी रखी।
सभा में विद्यालय सचिव सफीकुल इस्लाम, बाबुल दा, मतिऊर रहमान, फारुख शेख, मुर्शिदा खातून, आसनारा अखबरी, सहनाज बेगम, अध्यक्ष जाकिर हुसैन, साहबुद्दीन शेख सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *