साथ बिताए गए आखिरी पलों को याद कर काफी भावुक हो गए पूर्व विधायक

झरिया: झरिया बस्ताकोला के वाटर बोर्ड कॉलोनी में स्वर्गीय रंजय सिंह की नवमी पुण्यतिथि पर शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में रंजय के परिजनों के साथ साथ स्थानीय लोग और भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह शामिल हुई. पूर्व विधायक संजीव सिंह ने स्वर्गीय रंजय के परिजनों से मिलकर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. संजीव सिंह ने स्वर्गीय रंजय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.इस दौरान परिजनों के आंखें नम थी. इस दौरान पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रंजय सिंह भाजपा के पुराने कार्यकर्ता थे. संगठन से समर्पित जब कोई बिछड़ जाता है तो कैसा महसूस हो सकता है. कॉलोनी के लोगों में ओर उनके दोस्तों में उनकी कमी खल रही है। इस दौरान पूर्व विधायक रंजय साथ बिताए गए आखिरी पलों को याद कर काफी भावुक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *