सांसद व विधायक के सौजन्य से नावाडीह बूथ 341 में कंबल वितरण

टंडवा: कड़ाके की ठंड को देखते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह एवं विधायक उज्जवल कुमार दास के सौजन्य से तेलियाडीह उर्फ नावाडीह, बूथ संख्या 341 में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के बीच उतरी भाजपा मंडल प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने कंबल वितरण किया ।
कंबल प्राप्त कर लाभुकों ने सांसद एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *