सांसद कालीचरण सिंह ने मो. शमीम अंसारी को किया सांसद प्रतिनिधि मनोनीत

चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने बारियातू प्रखंड अंतर्गत साल्वे ग्राम निवासी मो. शमीम अंसारी को लातेहार जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस संबंध में सांसद द्वारा पत्र जारी कर आधिकारिक जानकारी दी गई है।
मो. शमीम अंसारी के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। जैनुल अंसारी, कलीम अंसारी, नासिर अंसारी, अब्बास अंसारी, शिवमंगल सिंह, हाजी मो. खोबैब आलम, मुकेश गंझू, रामनारायण सिंह, रशीद अंसारी, मो. मोख्तार, मो. अबरार सहित लातेहार जिले के गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर साल्वे पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजीव भगत ने सांसद कालीचरण सिंह एवं नव-नियुक्त सांसद प्रतिनिधि मो. शमीम अंसारी को तहे दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा मो. शमीम अंसारी को यह जिम्मेदारी सौंपना एक सराहनीय कदम है। अंसारी एक मिलनसार, सामाजिक और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील व्यक्ति हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली से अल्पसंख्यक समाज सहित पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा।नव-नियुक्त सांसद प्रतिनिधि मो. शमीम अंसारी ने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है, वे उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत कराते रहेंगे, ताकि जनहित से जुड़ी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *