सांडी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

कुजू। झारखंड सरकार के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम साण्डी में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड पदाधिकारी अजय कुमार, सिटी मैनेजर नेम प्रकाश, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रामसहाय बेदिया शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन, मुख्यमंत्री आवास, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह निबंधन, आधार सुधार, जाति-आय-निवास प्रमाणपत्र सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही, प्राप्त आवेदनों की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई। मौके पर जनसेवक अरुण यादव, करीमा महतो, वनिता देवी, जयश्री देवी, सुषमा कुमारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *