सरस्वती पूजा के अवसर पर गांव के नवयुवकों के द्वारा भंडारे का आयोजन

पांडू :- सरस्वती पूजा के अवसर पर शनिवार को झरना कला मध्य विद्यालय के प्रांगण में गांव के नवयुवकों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, इस भंडारे में गांव के महिला, पुरुष के अलावे मुख्य सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने भंडारे का प्रसाद लिया, भंडारे का प्रसाद गांव के युवकों व विद्यालय के छात्रों ने मिलकर बनाया, इस कार्य को देख लोगों ने काफी सराहा, गांव के युवकों ने कहा कि अगले वर्ष और भव्य तरीके से भंडारे के कार्यक्रम को किया जायेगा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुनाथ प्रजापति ने कहा कि पूजा पाठ में गांव के लोगों का सहयोग काफी महत्वपूर्ण रहा, इसी तरह ग्रामीणों का सहयोग रहा तो यह विद्यालय प्रखंड का मॉडल विद्यालय होगा. इस मौके पर शिक्षक योगेंद्र राम, संजय मेहता, के अलावे बिट्टू कुमार, सचिता सिंह, मनीष कुमार, रंजीत सिंह, सोनू चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, शांतनु सिंह, पिंटू सिंह, सुदामा सिंह, अभिषेक चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, कंचन चंद्रवंशी, पंकज सिंह, वकील रवि, बबलू चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी, दयानंद चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *