सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

साहिबगंज। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार एवं अनुज पराशर के नेतृत्व मे सघन वाहन जांच अभियान तीन पहाड़ थाना अंतर्गत सुभाष चौक समीप किया गया। जिसमें सभी छोटे बड़े वाहनों का जांच की गई।साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया एवं ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस जैसे चालकों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना किया गया। साथ ही सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानक को अपनाकर एवं ओवर स्पीडिंग ना कर यातायात करने को कहा गया।इस सघन वाहन जांच अभियान में
कुल 52 वाहनों का जांच किया गया, जिसमें कुल 27 वाहनों का चालान एमवी एक्ट के विभिन्न धाराओं में काटा गया। जिसमें कुल चालान की राशि 50,500 रुपए वसूल किया गया है।इस जांच अभियान में तीनपहाड़ थाना पुलिस बल के जवान भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *