संयुक्त सचिव शैलेश मिश्रा ने किया खेल सामग्री का वितरण

नामकुम। प्रखंड के टाटीसिलवे में रांची जिला वाॅलीबाॅल संघ के संयुक्त सचिव सह टाटीसिलवे निवासी शैलेश मिश्रा ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र के वॉलीबॉल खिलाड़ियों के बीच वाॅलीबाॅल और नेट का वितरण किया। इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर शैलेश ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नही है। जिसे लेकर युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सके। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल में कुछ भी परेशानियां आने पर जानकारी देने की बात कही। साथ ही उन्होंने नामकुम प्रखंड क्षेत्र में अंडर-18 के खिलाड़ियों के लिए एक टुर्नामेंट जल्द ही कराने और टुर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला में जगह दिलाने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपमुखिया अजय सिंह, संतोष कुमार, सोनू राय, हरेंद्र मिश्रा, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *