संजय जायसवाल नियुक्त हुए महुआडांड़ अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि, क्षेत्र में हर्ष की लहर
चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए महुआडांड़ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल को अपना अनुमंडल प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में सांसद कार्यालय द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है।
संगठनात्मक अनुभव का मिला लाभ
संजय जायसवाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। पूर्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल और क्षेत्र की समस्याओं पर उनकी गहरी पकड़ को देखते हुए सांसद ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
सांसद ने पत्र जारी कर दी सूचना
सांसद कालीचरण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संजय जायसवाल महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र में सांसद के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे। वे स्थानीय जनता की समस्याओं को सांसद तक पहुँचाने और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सेतु का काम करेंगे।
नवनियुक्त प्रतिनिधि का बयान
*अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं सांसद कालीचरण सिंह जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। मेरी प्राथमिकता अनुमंडल क्षेत्र की जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कराना और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना होगी।”
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
इस घोषणा के बाद महुआडांड भाजपा प्रखंड के पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, सुनील जायसवाल, विजय प्रसाद आदि भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने संजय जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। बधाई देने वालों का कहना है कि एक कर्मठ व्यक्तित्व को यह जिम्मेदारी मिलने से महुआडांड़ के विकास कार्यों में तेजी आएगी।










