श्री श्री शनि देव हनुमान मंदिर का आठवां वार्षिक उत्सव मनाया गया
चंदवा। चंदवा के सुभाष चंद्र बोस चौक स्थित श्री श्री शनि देव हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया गया। पुजारी विनोद पाठक के द्वारा वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में भगवान शनि देव और हनुमान जी भगवान विशनाथ मंदिर के प्रांगण में विशेष पूजा अर्चना किया। उसके बाद व्यवस्थापक निर्मल कुमार भारती ने बतलाया कि सुभाष चौक स्थित 2018 में शनिदेव हनुमान मंदिर बाबा विश्वनाथ मंदिर का स्थापना चंदवा ग्राम के श्रद्धालुओं के द्वारा स्थापित किया गया था। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है और भगवान की असीम कृपा रहती है। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए चंदवा ग्राम के सभी सनातन धर्म के लोगो ने पूर्ण सहयोग हमेशा करते रहते हैं। जिससे भगवान शनि देव व हनुमान जी साथ साथ भगवान भोलेनाथ जी की कृपा चंदवा ग्राम वासियों पर बनी रहती है। जिसे देखा गया कि कोरोना जैसे संकट से भी हमारे क्षेत्र में किसी तरह की कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। हमारे क्षेत्र में लगभग कई बड़े इंडस्ट्रीज कोल कंपनी के साथ-साथ चार सड़के भी है जो भगवान की कृपा से किसी तरह की बड़ी अनहोनी नहीं होती है। साथ ही साथ चंदवा के धरती पर नगर ग्राम में मां उग्रतारा जी की भी असीम कृपा बनी रहती है। आज शनि देव हनुमान मंदिर की स्थापना हुए आठ वर्ष हो गए हैं। स्थापना के अवसर पर एक भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इस भंडारे का उद्घाटन चंदवा के उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा द्वारा भंडारे का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर रामयश पाठक रवि कुमार डे रामनाथ गुप्ता प्रकाश जायसवाल संदीप कनोडिया अनिल गुप्ता मनीष गुप्ता कैलाश बैठा सुधीर कुमार साहू अजीत बनारसी धर्मेंद्र कुमार भारती जय प्रकाश गिरी ओमप्रकाश गिरी अनूप कुमार साहू राजकुमार केसरी मुकेश कुमार गुप्ता विजय भारती निरंजन अग्रवाल समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और हजारों लोगों ने इस अवसर पर भंडारे में शामिल हुए।










