शिक्षक सह पुरोहित राधे मोहन मिश्रा का निधन, भुरकुंडा में शोक की लहर
भुरकुंडा।जवाहर नगर भुरकुंडा निवासी सुरेश मोहन मिश्रा के पुत्र शिक्षक सह जवाहर नगर दुर्गा मंडप के पुरोहित राधे मोहन मिश्रा (45) वर्ष का रविवार की रात्रि रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके आकस्मिक देहांत से विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा पूजन-अनुष्ठान कराने वाले श्रद्धालुओं में गहरी उदासी छा गई है। सोमवार को गिद्दी दामोदर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उपस्थित हुए। मुखाग्नि उनके पुत्र रिशु मोहन मिश्रा ने दी। स्व. राधे मोहन मिश्रा अपने पीछे पत्नी सीमा मिश्रा, पिता सुरेश मोहन मिश्रा, भाई रंजीत मोहन मिश्रा, पुत्र रिशु मोहन मिश्रा और पुत्री राशि सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार स्व. राधे मोहन मिश्रा मृदुल भाषी, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और धार्मिक अनुष्ठानों में उनकी निष्ठा के कारण क्षेत्र के लोग उन्हें अत्यंत सम्मान और स्नेह की दृष्टि से देखते थे। उनके निधन से समाज ने एक संवेदनशील शिक्षक और कर्मठ पंडित को खो दिया है। उनके निधन से कोयलांचल भुरकुंडा सहित आसपास के क्षेत्रो में शोक की लहर है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दामोदर घाट में 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करते वालो में बड़े चाचा मधुर मोहन मिश्रा, चचेरा भाई बंटू मिश्रा, कुल्लू मिश्रा, विजय मिश्रा, सतीश मोहन मिश्रा (भाजपा के पूर्व भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष), मतीश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, विक्की मिश्रा, भतीजा सुमन मिश्रा, कुणाल, विशाल, पिंकुल, नैतिक, सक्षम सहित उनके परिजन कैलाशपति मिश्रा, चंद्रकांत मिश्रा, सूर्यकांत मिश्रा, गणेश पाठक, रामकुमार पाठक, लक्ष्मण पाठक, राजेश पाठक, अमित पाठक, कुलानंद पांडेय, राकेश पांडेय, शिवम पांडेय के अलावा पदमा बीडीओ निधि रजवार, महेश्वर साहु, अमरेश सिंह, अजय पासवान, योगेश दांगी, राजू मल्होत्रा, पवन कुमार, श्रीनिवास अग्रवाल, जगतार सिंह, राणा भट्टाचार्य, पिंकू सिन्हा, राजू सिंह, बैजनाथ कुमार, योगेश्वर यादव, विजय पांडेय, दीपक रजवार, अमित, शशि अमबष्टा, घुटू शर्मा, अरविंद प्रसाद, रामकुमार, संजय सिंह, राकेश चौधरी, संजय पांडेय, सुबीर घोष, प्रदीप मांझी, हरिलाल राजभर, डीके पंडित, समित गुप्ता, प्रदीप, बडू, ललन यादव, पवन मिश्रा सहित दर्जनो लोग शामिल थे।










