शहीद स्मारक नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह कल शनिवार को।
महुआडांड़ प्रखंड स्थित आवासीय विद्यालय स्टेडियम में शहीद स्मारक नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह और फाइनल फुटबॉल मैच कल शनिवार (दिनांक 29.11.2025) आयोजित किया जायेगा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू एवं विधायक श्री रामचंद्र सिंह शिरकत करेंगे।
समय: कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे ऑर्केस्ट्रा के प्रोग्राम के साथ होगा, जिसके बाद दोपहर 02:00 बजे से फुटबॉल मैच खेला जाएगा।
समारोह में कई विशिष्ट अतिथि, जैसे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी महुआडांड़, संत जोसेफ प्राचार्य फादर दिलीप, संत जेवियर कॉलेज प्राचार्य फा० एम०के०जोश, प्रखंड के सभी पंचायत जन प्रतिनिधिगण एवं प्रखंड के सभी सम्मानित जनतागण मौजूद रहेंगे।
आयोजन कर्ता शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट कमिटी, महुआडांग, लातेहार ने सभी खेल प्रेमियों, पत्रकार बंधुओं और जनता से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।
प्रखंड की इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह को भव्य बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है, जिसके लिए खिलाड़ी और खेल प्रेमी दोनों ही उत्साहित हैं।










