शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव के शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित रातु प्रखंड कमेटी ने सैकड़ो बच्चो के बीच बांटे कंबल

रातु। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह के 169 वें शहादत दिवस पर गुरुवार को रातु प्रखंड अंजुमन कमेटी की ओर से काठीटांड, अलकमर कॉलोनी, फुटकलटोली व अन्य मदरसों के बच्चो के बीच 100 से अधिक कंबल का वितरण किया गया।  फुटकलटोली स्थित कमेटी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को कमिटी के सदर अत्ताउल्लाह अंसारी, सेकेट्री अनिसुल रहमान, नायब सेकेट्री मोख्तार अंसारी,  सेकेट्री अंजुम खान, नौशाद आलम, एडवोकेट सरफराज आलम, प्रगति मानव सहयोग समिति के अध्यक्ष असलम अंसारी, पूर्व सेकेट्री कुदूस अंसारी, मुंतजिर खान, व मदरसा के शिक्षकों ने संबोधित किया व सतंत्रता  सेनानी शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया  और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। इस बीच कमिटी के लोगो ने दहेज प्रथा, यतीम बच्चे,तलाक सुदा व विधवा महिला, कोर्ट कचहरी में मुकदमे में फंसे लोगों की मदद करने, शादी विवाह व निकाह को आसान करने, बारात में कम लोगो को शामिल करने, युवाओं का नशा की ओर बढ़ते कदम की रोकथाम के अलावा कौम के हालात पर चर्चा किया । वही रातु प्रखंड अंतर्गत बनापीडी की रहने वाली केरला में आयोजित चार हजार बच्चो के बीच हुई परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाली छात्रा मारिया सदब को बुके व मोमेंटो देकर सम्मनित किया व हौसला अफजाई की गयी। उनके अभिवाहक को भी शॉल ओढ़ाकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम से पूर्व कमिटी की ओर से कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। व बच्चो के द्वारा कुरान की तिलावत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। । एडवोकेट सरफराज आलम ने कमिट के लोगो को प्रखंड अंजुमन इस्लामिया कमिटी का रजिस्ट्रेशन कराकर बायलॉज सौंपा। कार्यक्रम की सफलता में अंजुमन कमेटी के लोगो के अलावा जेयाउल हक , सिंदबाद खान, जुमाउद्दीन अंसारी,मौलाना परवेज, के अलावा दर्जनो लोगो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अत्ताउल्लाह अंसारी व संचालन अनिसुर रहमान ने किया ।
फ़ोटो: छात्रा को सम्मानित करते कमिटी के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *