शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा के शहादत दिवस पर -एक पौधा शहीद रणधीर वर्मा के नाम -जय धरती मां फाउंडेशन ने 101 पौधा वितरण किया

धनबाद:शनिवार को शाहिद रणधीर प्रसाद वर्मा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रणधीर वर्मा चौक पर किया गया जहां जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से सभी लोगों को पौधा प्रदान किया गया ।ज्ञात हो की जय धरती मां फाउंडेशन धनबाद जिले में एक करोड़ पौधारोपण का संकल्प पूरा करने के लिए अग्रसर है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुप्रसिद्ध गायक
पद्म डां बंधु भारती ने जय धरती मां फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की ।इस अवसर पर पदम डॉक्टर भारती बंधु को स्मृति चिन्ह देखकर संस्था के संस्थापक रवि कुमार निषाद ने सम्मानित किया ।मौके पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिंहा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, किशोर कुमार, प्रोफेसर रीता वर्मा ,दीपक कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया। इन सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया गया संस्था के द्वारा।पौधा वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रंजीत कुमार, जिला सचिव सहदेव महतो, कार्यक्रम प्रभारी शमशेर अली, जनजातीय कल्याण पदाधिकारी सुधीर हेमराम आदि का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में शामिल आए हुए हर लोगों की आंखें नम हो गई थी।
कर्मवीर रणधीर वर्मा जी को जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से कोटी कोटी नमन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *