व की व्यवस्था,राहगीर व श्रमिक को मिटंडवा प्रशासन ने उतरी क्षेत्र में कराया अलाली ठंड से राहत

टंडवा। बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी देवलाल उरांव के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी सरवेश सिंह द्वारा प्रखंड क्षेत्र के उतरी क्षेत्र के मिश्रौल एवं तेलियाडीह पंचायत के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी देवलाल उरांव ने बताया कि चौक-चौराहों के अलावा उन स्थानों पर भी लकड़ी की व्यवस्था की गई है, जहां श्रमिक वर्ग के लोगों का अधिक आवागमन रहता है, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके। इस मौके पर मिश्रौल पूर्व मुखिया प्रयाग राम, नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पूर्व मुखिया गजेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *