विराट कोहली पहुंचे रांची, झलक पाने को फैंस बेताब

 

30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच से पहले टीम इंडिया की रांची में तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार सुबह स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रांची एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन की खबर फैलते ही फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर जमा हो गई।

सुरक्षा कड़ी होने के कारण कोहली को सीधे बाहर ले जाकर होटल रेडिशन ब्लू पहुंचाया गया। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा आज शाम की फ्लाइट से रांची पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए फैंस एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *