विनय कुमार हिरणपुर नए थाना प्रभारी, संभाला पदभार

हिरणपुर :-जिले में पुलिस प्रशासन को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में हिरणपुर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी विनय कुमार ने बुधवार को निवर्तमान थाना प्रभारी रंजन कुमार से विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यभार सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी तरह औपचारिक रूप से संपन्न हुई।
पदभार ग्रहण के बाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई करना तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *