विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कई पंचायतों में किया सड़को का शिलान्यास
खलारी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा द्वारा कई सड़कों का शिलान्यास किया गया। उन्होंने इस दौरान कहा कि नए पक्के मार्ग बनने से ग्रामीणों की यातायात सुविधा में महत्वपूर्ण सुधार होगा। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास में ये सड़के सहायक सिद्ध होंगी। इस दौरान उनका कई जगहों पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत भी किया। उनके साथ खलारी प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, प्रखंड अध्यक्ष साबीर अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश सिंह मिंटू, पूर्व जिला परिषद अब्दुल्लाह अंसारी, विक्की सिंह, जावेद अंसारी, भोला यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, गीता देवी, नीलम देवी, नगमा खातून सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल थे।









