विधायक सरयू राय, देवेंद्र कुंवर सुनील सिन्हा से मिलने उनके घर पहुंचे
पाकुड़। जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय अपने पाकुड़ दौरे के दौरान शुक्रवार के अपराह्न में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे सुनील सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके घर बलिहारपुर पहुंचे। उनके आवास पर पहुंचकर करीब आधे घंटे तक वहां रुक कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सुनील सिन्हा एक वर्ष से बीमार चल रहे हैं और उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है। सरयू राय के साथ जरमुंडी के विधायक देवेंद्र कुंवर, कमल भगत, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनुग्रहित प्रसाद शाह, विवेकानंद तिवारी, संपा साह, पार्वती देवी मौजूद थी।









