विधायक ने 165 डीलरों के बीच नया 4 जी ई पोस मशीन वितरण किया।
पतरातू। पतरातु प्रखंड परिसर में गुरुवार को प्रखंड प्रशासन के द्वारा विधायक रोशनलाल चौधरी के हाथों पीडीएस डीलरो के बीच वितरित करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 165 डीलरो को नया 4 जी ई पोस मशीन का वितरण किया गया। प्रभारी एमओ सुमित कुमार ने बताया कि नया ई पोस मशीन में 4 जी नेटवर्क काम करेगा। इससे डीलर जल्द से जल्द लाभुकों को खाद्य सामग्री दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मशीन के माध्यम से वाई फाई का भी सेवा लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बाकी डीलरो को भी जल्द ही मशीन मुहैया कराया जाएगा। प्रभारी एमओ ने बताया कि दिल्ली से पुराना ई पोस मशीन पूर्व में ही विभाग द्वारा ले लिया गया है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, मनोज राम अजय रवि सीताराम मुंडा ब्रजेश सिंह सहित दर्जनों पीडीएस डीलर उपस्थित थे।










