विधायक निसात आलम ने झारखंड प्रभारी व सहप्रभारी से किया मुलाकात,

पाकुड़।कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सह साहिबगंज एवं पाकुड़ जिला कांग्रेस की प्रभारी निसात आलम ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी सह एआईसीसी सचिव के राजू एवं सह प्रभारी डॉक्टर श्रीबेला प्रसाद एवं भूपेंद्र मरावी से मुलाकात किया इस मुलाकात के दौरान पाकुड़ एवं साहिबगंज जिले में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा किया गया विधायक सह पाकुड़ और साहिबगंज जिला प्रभारी निसात आलम ने बताया कि पाकुड़ और साहिबगंज जिला कांग्रेस की प्रभारी मुझे नियुक्त किया गया है जिसे लेकर प्रभारी ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का दिशा निर्देश दिया है उनके प्राप्त दिशा निदेश के आलोक में हमारे जिला एवं प्रखंड तथा पंचायत स्तर के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है ताकि हमारे सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके विधायक ने बताया कि आज हमारे क्षेत्र साहिबगंज और पाकुड़ में करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न योजनाओं का काम चल रहा है पुल पुलिया सड़क का काम भी चल रहा है हमारे क्षेत्र के विकास की गति काम नहीं होगी इसी विकास के गति को लेकर हमारे कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचेंगे और संगठन से लोगों को जोड़ेंगे ताकि आने वाले दिनों में इसका लाभ हम लोगों को मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *