विधायक डॉ नीरा यादव ने कोडरमा में किया कई योजनाओं का शिलान्यास

कोडरमा। विधायक और प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने रविवार को कई योजनाओं का शिलान्यास किया। नगर पंचायत कोडरमा के फुलवरिया और डुमरियाटांड में एचवाईडीटी के साथ समरसेबल अधिष्ठापन कार्य तथा सार्वजनिक पानी स्टोरेज हेतु पानी टंकी अधिष्ठापन कार्य का उन्होंने शिलान्यास किया। इसके पूर्व बरसोतियाबर में भी योगा शेड और पेवर ब्लॉक लगाने की योजना का भी शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर वे गम्भीर हैं और पानी, सड़क, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं सभी को मिले इसके लिए लगातार कार्य कर रही हैं। विधायक डॉ नीरा यादव ने लोगों से कहा कि वे विकास की योजनाओं पर सतत निगरानी भी रखें ताकि कार्य की गुणवत्ता ठीक रहे। इस दौरान फुलवरिया में पहली बार बिजली पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनके प्रति आभार जताया। मौके पर सचिन कुमार, विजय सिंह, दिवाकर, सहदेव यादव समेत कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे। रविवार को विधायक अन्य जगहों पर भी जाकर कई परिवार से मुलाकात कर सुख दुख में शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *