विद्या विकास समिति के सह प्रदेश प्रभारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण
मैकलुस्कीगंज। जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मैक्लुस्कीगंज में विद्या विकास समिति झारखंड के सह प्रदेश प्रभारी मंत्री डॉ. पूजा एवं विवेक नयन पाण्डेय द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत विद्यालय प्रबंध समिति, शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बैठक किया व विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता ,शिक्षण कौशल को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, सचिव सरसु प्रसाद साहु, कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद साहु द्वारा आगंतुक पदाधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय संरक्षक रामसेवक प्रसाद, सह सचिव दीपक कुमार प्रसाद, समिति सदस्य पंकजा कुमार प्रसाद, भीम प्रसाद साह, महेन्द्र प्रसाद, मनोज यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन कुमार गुप्ता सहित शिक्षक संजय प्रसाद, रमाशंकर सिंह, शिक्षिका सरिता गुप्ता, ममता गुप्ता, विजय कुमार, सुशीला कुजूर, पिंकी कुमारी, सरिता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।










