विद्यार्थियों को विधायक सोमेश सोरेन ने प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
संताली भाषा दिवस पर घाटशिला महाविद्यालय के संताली विभाग के द्वारा संताली के स्थानीय साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। साथ ही आदिनीति डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित सूर्या एवं कुंती बेसरा स्कॉलरशिप 2026 के चयनित 10 विद्यार्थियों को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और निदेशक नितिशा बेसरा ने संयुक रूप प्रमाण पत्र देकर स्कॉलरशिप की प्रक्रिया पूरी की।
सर्वप्रथम मुख्य आमंत्रित और विशिष्ट आमंत्रितों ने पंडित रघुनाथ मुरमू के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, उसके बाद संथाली विभाग के छात्राओं ने परंपरागत रीति से आमंत्रितों का गोट जोहार किया।
इंग्लिश विभाग के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के साथ पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, कुंती बेसरा, नितिशा बेसरा, संताली साहित्यकार सालखू मुर्मू, कालीपद गोराई को अंगवस्त और पुष्प का पौधा देकर स्वागत और सम्मान किया।
प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने स्वागत वक्तव्य पेश करते हुए महाविद्यालय की समस्याओं से विधायक अवगत कराया और समाधान का आग्रह किया।
विधायक और प्राचार्य ने संथाली साहित्य में योगदान देने वाले कुछ स्थानीय साहित्यकारों को भी अंगवस्त्र और पुष्प का पौधा देकर सम्मानित किया जिसमें संथाली विभाग के अध्यक्ष मानिक मार्दी, बसंती मार्दी, डॉ सींगो सोरेन और शंकर महली शामिल थे।
मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से अपील किया कि अपनी भाषा और संस्कृति पे गौरव करें और उसके विकाश में योगदान दें।
मौके पर पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, कुंती बेसरा, सलखु मुर्मू और आदिनीति के डायरेक्टर नितिशा बेसरा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रेरित किया। धन्यवाद ज्ञापन माणिक मार्दी ने किया और कार्यक्रम का संचालन प्रो इंदल पासवान ने किया। मौके पर डॉ दिलचंद राम, डॉ एस पी सिंह, डॉ संदीप चंद्रा, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ महेश्वर प्रमाणिक, डॉ संजेश तिवारी, प्रो राम विनय कुमार श्याम, डॉ मो0 सज्जाद, प्रो अर्चना सुरीन, प्रो पूंजीशा बेदिया, डॉ कन्हाई बारीक, डॉ रुचि स्मिता, डेजी सेवा, मल्लिका शर्मा, मीनू कुमारी सिंह, प्रबल मंजरी पात्रा, शर्मिष्ठा पात्रा, खुदीराम हांसदा, मनिंदर मार्दी, सहित जे एम एम के कार्यकर्तागण, एन सी सी कैडेट्स, एन एस एस वॉलिंटियर्स सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।










