विजय ज्वेलर्स के संचालक से मिले पूर्व विधायक जेपी भाई पटेल, बंधाया ढाढस

भुरकुंडा।हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सह मांड के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने मंगलवार को भुरकुंडा बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के संचालक किशोरी वर्मा व विजय वर्मा से मिले। इस दौरान 20 दिसंबर 2025 शनिवार को हुए लूटपाट कांड की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित व्यवसायी को ढांढस बंधाते हुए घटना की कड़ी निंदा किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो गया हैं। लोगों को अपने बचाव के लिए जागरूक होना पड़ेगा। श्री पटेल ने कहा कि दुकानदार भाइयों को एकजुट रहने की जरूरत है। वहीं जेपी भाई पटेल ने एसडीपीओ पतरातू से दूरभाष पर बातचीत कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और बाजार के दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही। मौके पर कांग्रेस कमेटी पतरातू प्रखंड अध्यक्ष सुजीत पटेल, अनिल सिंह, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, राजकिशोर पांडेय, बारीक अंसारी, चमनलाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *