वार्ड संख्या इक्कीस में नगर परिषद ने बांटे सैकड़ों कंबल,लोगो ने जताया आभार

बरकाकाना।बढ़ते ठंड के मद्देनजर नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन के निर्देश पर वार्ड संख्या इक्कीस के वृद्ध एवं असहाय पर लोगों के बीच सैकड़ों कंबल का वितरण किया गया।नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या बीस व इक्कीस के वार्ड इंचार्ज सुमित कुमार श्रीवास्तव की अगुआई में कंबल का वितरण किया गया।उपस्थित लोगो ने कंबल वितरित करने के लिए नगर परिषद के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।मौके पर उपस्थित नगर परिषद के सिटी मैनेजर राजीव रंजन ने बताया कि ठंड के गिरते तापमान में नगर परिषद के द्वारा वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि नप क्षेत्र के सभी वार्डो में वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच निरंतर कंबल वितरण कार्यक्रम जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *