लोहरा करमाली समाज का हुआ महाजुटान,कुरीतियों को समाप्त कर शिक्षित बनने का दिया संदेश
बरकाकाना।सीसीएल कॉलोनी नया नगर बरकाकाना स्थित सामुदायिक भवन में लोहरा करमाली समाज समन्वय समिति झारखंड प्रदेश द्वारा एक दिवसीय बैठक परिचर्चा सह मिलन समारोह आयोजित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य चरही बासुदेव करमाली एवं संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष पंचदेव करमाली उर्फ पंचम ने किया।आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि प्रो जगदीश लोहरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेशन प्रबंधक प्रदीप करमाली,नेपाल विश्वकर्मा,केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष छोटे लाल करमाली,मनसा राम लोहरा,बबलू करमाली,कांसी नाथ राम उपस्थित रहेउपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें दिनेश करमाली के गानों पर थिरकते दिखे लोग।मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करते हुए शिक्षा पर जोर दिया एवं दहेजरहित शादी सम्पन्न करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान दहेजरहित शादी सम्पन्न करने एवं अन्य बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित हुए दर्जनों लोग।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मौके पर भरत करमाली,तुलसी करमाली,मेहीलाल करमाली,श्याम करमाली,रोहित करमाली,चंदू करमाली,रतन,राजू,मनोज,दीपक,प्रदीप,रामजीत,बलराम, शत्रुघ्न,पिंटू,निक्कू,सोमदेव,सौरव,मुन्नू,दिनेश,दानिश,जिएस,दिलु,दशरथ,गुड्डू,बबलू,रंजीत,अनिल,सचिन,आजाद,गणेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।










