लेस्लीगंज सीएचसी में जेंडर समानता,बाल विवाह व हिंसा के खिलाफ लिया गया संकल्प संवाददाता नीलांबर पीतांबरपपुर।

लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “नई चेतना 4.0पहल बदलाव के जेंडर समानता अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा, डायन कुप्रथा, लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह सहित सभी प्रकार की हिंसा को समाप्त करना तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से इन सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करना है।
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने महिला-पुरुष समानता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं और पुरुषों, लड़कों और लड़कियों को समान अवसर मिले हैं लेकिन हम उनका सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के बराबर ही नहीं, कई क्षेत्रों में उनसे आगे हैं। महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती, वे परिवार और समाज की रीढ़ हैं, इसके बावजूद उनके साथ भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता है, जो अत्यंत चिंताजनक है।
इसके बाद बाल विवाह विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। सीजीआरपी कविता देवी ने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के लिए भी घातक है। बाल विवाह को समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जेंडर समानता और बाल विवाह मुक्त समाज की शपथ ली। अंत में सभी ने एक साथ आवाज बुलंद करते हुए “समानता के लिए संकल्प” का शपथ लेकर कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर GCRP से जुड़ी रानी देवी, सुनीता देवी, सुप्रिया देवी, बिंदु देवी, रीना देवी, कमला देवी, श्वेता रैना, इंदुबाला देवी, पूजा देवी, पार्वती देवी, दिव्या देवी, रिंकी देवी, पुष्प मेहता एवं नागवंती देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम ने महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और हिंसा मुक्त, समानता आधारित समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *